Q4 रिजल्ट आते ही रॉकेट बना ये स्टॉक, 5 साल में 950% की तूफानी तेजी; एक्सपर्ट बोले- अभी और ऊपर जाएगा शेयर
नई दिल्ली, मई 20 -- भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज एक मिड-कैप स्टॉक निवेशकों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। वीजा, कॉन्सुलर और डिजिटल सेवाएं देने वाली दिग्गज कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज (BLS International Services) के शेयरों में बुधवार को 9.5% से ज्यादा का जोरदार उछाल देखा गया। मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपनी चौथी तिमाही (Q4) के शानदार नतीजों की घोषणा की थी, जिसका असर बाजार खुलते ही शेयर की कीमतों पर साफ दिखाई दिया। बता दें कि ये स्टॉक पिछले 5 साल में करीब 950% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत बिजनेस मॉडल और वीजा-डिजिटल सर्विसेस ग्रोथ के चलते स्टॉक में आगे भी तेजी जारी रह सकती है। यह भी पढ़ें- डीजल ट्रक-बसों पर लग सकता है ब्रेक! सरकार की इस नई तरकीब से घटेगी डीजल की खपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.