नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- HCL Technologies Q4 Results: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी HCL टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं, जो निवेशकों के लिए मिश्रित लेकिन स्थिर संकेत दे रहे हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर Rs.4,488 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह Rs.4,307 करोड़ था, यानी कंपनी ने मुनाफे में हल्की लेकिन लगातार ग्रोथ बनाए रखी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- हर शेयर पर 75 रुपये डिविडेंड देगी टाटा की यह कंपनी, प्रॉफिट में आया है बड़ा उछाल अगर रेवेन्यू की बात करें तो कंपनी ने इस मोर्चे पर ज्यादा मजबूत प्रदर्शन किया है। Q4FY26 में ऑपरेशंस से आय Rs.33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के Rs.30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12...