नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Stock in News: शेयर बाजार में आज सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद भी UFlex के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत चढ़ गया। कंपनी के शेयरों में इस बड़ी उछाल की वजह तिमाही नतीजे हैं। सालाना आधार पर इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 629 प्रतिशत बढ़ा है। तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 116 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, अप्रैल से जून के दौरान UFlex का नेट प्रॉफिट 423.30 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, रेवन्यू साल दर साल की तुलना में 37.60 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार कुल रेवन्यू 5366 करोड़ रुपये रहा है। जोकि मार्च क्वार्टर की तुलना में 32.30 प्रतिशत अधिक है।पहली तिमाही में खर्च बढ़ा कंपनी के खर्च में भी इजाफा हुआ है। अप्रैल से जून के दौरान कुल खर्च 29.22 प्रतिशत बढ़ गया। है। तिमाही दर तिमाही के आधार पर खर्च में 129 प्रतिशत की बढ़ो...