नई दिल्ली, मई 28 -- दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने साल 1924 से 1930 तक केंद्रीय विधानसभा की कार्यवाही पर आधारित 89 खंडों की एक किताब का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के विधायी कार्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने विधानसभा की ऐतिहासिक इमारत की जमकर तारीफ की और इस दौरान ऐसा कुछ कहा कि अपने ही विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि मात्र 11 महीनों में बनकर तैयार हुई विधानसभा की ये इमारत 112 से ज्यादा वर्षों से खड़ी हुई है, जबकि अगर मेरा विभाग इसे बनाता तो यह 5-10 साल में ही गिर जाती। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा,'हमें अभी एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई,...