पटना, फरवरी 28 -- PUSU Elections: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई का दबदबा दिखा। अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर और महासचिव पद पर खुशी कुमारी ने जीत दर्ज की। शांतनु को 2067, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रिंस कुमार को 1117 वोट मिले। वहीं महासचिव पद पर खुशी कुमारी को 2161 मत मिले। इससे पहले हंगामा और बवाल की सूचना आई है। पटना साइंस कॉलेज में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दो राउंड गोलीबारी की सूचना है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। दूसरी ओर, पीयू सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार रिंकल यादव ने मतपर्ची में गलत नाम लिखे जाने पर हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका नाम बैलेट पेपर में रिंकल यादव की जगह रिंकल कुमार लिखा हुआ है। रिंकल ने पटना कॉलेज, बीएन कॉलेज और यूनिवर्सिटी परिसर में बैलेट पेपर फाड़ दिए। हंगामे के बाद उन...