पटना, फरवरी 26 -- पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तपिश चरम पर है। इस बीच हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। बीएन कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में प्रचार से इनकार करने पर स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र रामप्रकाश कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की है। पीड़ित ने पीरबहोर थाना में चार नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वीमेंस कॉलेज में भी एक ही गुट के छात्र आपस में भिड़ गए। बीएन कॉलेज में मारपीट से घायल रामप्रकाश कुमार पूर्वी चंपारण का रहनेवाला है। वह सत्र 2024-28 का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह कॉलेज परिसर में मौजूद था। इसी दौरान प्रकाश कुमार, निरंजन, नंदन, हर्ष राज सहित 10-12 लड़के उनके पास पहुंचे। आरोप है कि लड़कों ने पटना विवि छात्र संघ चुनाव में महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.