नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- Pushkar Mela 2026: राजस्थान के पुष्कर जिले में विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला लग चुका है और लोगों की भीड़ भी वहां जुट रही है। इस मेले में हर साल कुछ ना कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता है। पुष्कर मेले का आयोजन हर साल कार्तिक पूर्णिमा के समय किया जाता है। पुष्कर मेला दुनियाभर में ऊंट और पशु व्यापार के लिए जाना जाता है। हर साल राजस्थान के पारंपरिक रेतीले धोरों पर सजे-धजे ऊंट, घोड़े और मवेशियों का मेला लगता है। लोग यहां से अपनी पसंद के ऊंट या घोड़ों को खरीदकर लेकर जाते हैं। पुष्कर मेला देखने लायक होता है, इसमें अलग ही उत्साह और उमंग लोगों के बीच दिखेगा। आइये आपको इस मेले के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देते हैं।क्यों लगता है हर साल पुष्कर मेला?पुष्कर को भगवान ब्रह्मा की तपोभूमि माना जाता है। मान्यता ...