Purnia News 48 घंटे के अखंड रामधुन संकीर्तन का हुआ समापन, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
पूर्णिया, जून 29 -- Purnia News रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की डोभा मिलिक पंचायत अंतर्गत महवाला गांव स्थित नाथ बाबा परिसर में आयोजित 48 घंटे का अखंड रामधुन संकीर्तन रविवार की शाम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित संकीर्तन में पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। संकीर्तन के दौरान हरे राम, हरे कृष्ण के मधुर भजनों और धुनों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु बड़ी संख्या में संकीर्तन स्थल पर पहुंचकर कीर्तन का आनंद लेते रहे। अखंड रामधुन संकीर्तन में स्थानीय मंडली के अलावा मैना भगवानपुर एवं गिद्दा से भी कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया था। विभिन्न मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजन और संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रामीण आलोक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.