पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) पूर्णिया केंद्र भट्टा बाजार द्वारा पूर्णिया शहर में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन 16 जुलाई को किया जाएगा। रथ यात्रा दोपहर 2:00 बजे ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होकर रजनी चौक, लखन चौक, कालीबाड़ी चौक, लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, आरएन साह चौक एवं खजांची थाना होते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी पहुंचेगी। रथ यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के दिव्य दर्शन का अवसर भक्तों एवं नगरवासियों को प्राप्त होगा। यात्रा मार्ग में भगवान जगन्नाथ को विभिन्न स्थानों पर छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। रथ यात्रा के साथ-साथ देश के विभिन्न भागों से पधारे संत एवं साधुओं द्वारा संकीर्तन, भजन एवं हरिनाम कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा, जि...