पूर्णिया, जून 28 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधायक जनसंपर्क कार्यालय गुलाबबाग में पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री एवं मंडल मीडिया प्रभारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News आज पंचायत विकास दिवस, जन जागरूकता पर जोरबैठक का उद्देश्य बैठक में विधानसभा संयोजक संजय मिश्रा ने पार्टी के पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में विधायक विजय खेमका ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश एवं जिला संगठन के अनुसार पूर्णिया विधानसभा के सभी मंडलों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। विधायक ने कहा विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर बूथ कार्यकर्ता पंडित...