Purnia News सड़क हादसे के मामले में मई रहा सबसे दुखदायी महीना
पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में रफ्तार लगातार कहर बरपा रही है। सड़कों पर मौत नाच रही है। इस साल मई का महीना सबसे दुखदायी रहा। इस महीने में कुल 29 जानें सड़क हादसे की शिकार हुई। अप्रैल एवं जून भी कमोबेश त्राहिमाम वाला ही महीना गुजरा। दोनों ही महीने में मौत के आंकड़े 21-21 हैं। जबकि जनवरी में 17, फरवरी में 13 एवं मार्च के महीने में 17 लोग रफ्तार की भेंट चढ़ गए हैं। हादसों ने जिले के अमूमन थाना क्षेत्रों में चीख- पुकार मचवाई है। लगभग हर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाइवे पर इस साल राहगीरों के खून के छींटे पड़े हैं। रक्त रंजित हो रहे राजमार्गों में गोकुलपुर के समीप पूर्णिया- सहरसा एनएच पर हुए हादसे में सबसे अधिक पांच जानें गईं हैं। यहां ओवर स्पीड हादसे की मुख्य वजह बनकर सामने आई है।
-कहीं सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.