पूर्णिया, जून 29 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर स्थित हाकिम के दरवाजे पर कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालयी शिक्षा को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत केडीओ के सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा टोली बनाकर पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने से हुई। इसके बाद हाकिम के दरवाजे पर बच्चों को एकत्रित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केडीओ के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ-साथ समाज और देश का नाम रोशन करें। कुल्ल्हैय्या शायर मास्...