Purnia News शिक्षक के पिता के निधन पर जताया शोक
पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News हरदा, एक संवाददाता। गंगेली में कार्यरत शिक्षक गौतम कुमार के पिता एवं सेवानिवृत्त जीआरपी अवर निरीक्षक ओम प्रकाश यादव के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए दर्जनों लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उनके आवास पहुंचे। इस दौरान बेला रिकाबगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू यादव, प्रधानाध्यापक राजकुमार मिश्र, सुमन कुमार सुमन, अनिल कुमार सिंह, सुभाष चंद्र दास, अमर किशोर खिरहरी, कौशल कुमार, जनार्दन यादव तथा डोमी राम सहित कई लोगों ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.