Purnia News विद्यालय का ताला तोड़ सामानों की चोरी
पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्यालय का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने सामानों की चोरी कर ली। मामला सहायक खजांची थाना के उर्दू मध्य विद्यालय लाइन बाजार का है। इस संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी ने थाना में केस दर्ज कराया है। घटना 21 जून की बताई जा रही है। प्रधानाध्यापिका ने बताया है कि जब विद्यालय खुला तो चार पीस क्षतिग्रस्त पंखा, एक गैस चूल्हा की भट्ठी, दो बाल्टी, एक पतीला, एक कलछुल, एक छोलनी, दो छोटा सिलिंडर, एक जग एवं छह कुर्सी गायब थी। सहायक थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.