पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News भवानीपुर, एक संवाददाता। मुहर्रम के अवसर पर भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों में शुक्रवार को ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लेकर मातमी धुनों के बीच पारंपरिक लाठी, तलवार एवं अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भाईचारे, सौहार्द तथा धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर बभनचक्का, दरगाहा, शेखपुरा, बड़ी भन्सार, बड़हरी, शहीदगंज, रौशनगंज, दैता पोखर सहित कई स्थानों पर आकर्षक मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने विभिन्न दुकानों का आनंद लिया और पारंपरिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लि...