Purnia News मुहर्रम को लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात, जुलूसों की हो रही निगरानी
पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, हरदा समेत विभिन्न पंचायतों में मुहर्रम का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि हरदा, सतकोदरिया, कामाख्या स्थान, मजरा सहित विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मुहर्रम के सभी जुलूसों पर प्रशासन की पैनी नजर है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। जुलूसों की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- Purnia News मुहर्रम को लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.