पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना क्षेत्र के मलिनियां मुसहरी टोला स्थित प्रसादपुर मौजा की अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने गई पुलिस टीम पर हुए हमले में तीर लगने से घायल ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) शंकर पासवान की सिलिगुड़ी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की सुबह शंकर पासवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रामनगर स्थित कारी कोसी किनारे चितेश्वर शिव मंदिर श्मशान घाट लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली गई थी। हालांकि चिता पर शव रखने से पहले उनकी पत्नी हीना देवी एवं अन्य परिजनों ने तत्काल मुआवजा और सरकारी सहायता की मांग करते हुए दाह संस्कार रोक दिया। यह भी पढ़ें- ड्यूटी के दौरान तीर लगने से घायल चौकीदार शंकर पासवान का निधन, पुलिस ने दी अंतिम सलामी परिजनों ने शंकर पासवान को शहीद का दर्जा देने, आश्...