Purnia News भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष के निधन पर शोक की लहर
पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News बनमनखी, संवाद सूत्र। भाजपा बनमनखी नगर मंडल के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष अशोक मुखिया का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही विधायक कृष्ण कुमार ऋषि कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कहा कि अशोक मुखिया संगठन के कर्मठ, जुझारू एवं समर्पित कार्यकर्ता थे। पार्टी को मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा नेता वीर नारायण गुप्ता, रणजीत गुप्ता, दिलीप झा, संतोष चौरसिया, महेश पौद्दार, अमितेश सिंह, सौरभ कृष्ण सिन्हा सहित बड़ी संख्या में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.