Purnia News बिजली में बारिश की खलल : शहर में 5 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 8 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल
पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिजली व्यवस्था में बारिश और आंधी की खलल पड़ गयी। रविवार मध्य रात्रि में आंधी, बारिश , मेघगर्जन के साथ साथ आकाशीय बिजली गिरने के कारण पूर्णिया जिला अंतर्गत 33 केवी लाइन बाजार, 33 केवी मधुबनी बाजार , 33 केवी मुगलिया पुरंदहा, 33 केवी जानकीनगर, 33 केवी औराही, 33 केवी बियाडा, 33 केवी मरंगा तथा 33 केवी बेलगछी में लगे इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। कनीय विद्युत अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता एवं मानव बलों की तत्परता से शहरी क्षेत्रों में करीब 5 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में करीब 8 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जिले में कुल 19 अदद विभिन्न क्षमताओं के वितरण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसमें 13 अदद सोमवार को ही बदल दिए गये हैं। शेष 6 अदद जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.