पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड में मुहर्रम का पर्व धूमधाम, हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विभिन्न पंचायतों में निकाले गए ताजिया जुलूस और अखाड़ों के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पूरे आयोजन के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मुहर्रम जुलूस के दौरान अंचल अधिकारी सबीहुल हसन, प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी, थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एमओ सचिन कुमार सिंह, सांख्यिकी पदाधिकारी देवेश भारद्वाज, सहकारिता पदाधिकारी गौतम कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे। महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से निकाले गए ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरे। इसके बाद एन.डी. रुंगटा हाई स्कूल, जलालगढ़ के स्टेडियम मैदान ...