पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News रूपौली, एक संवाददाता। किराये के मकान में रह रहे रूपौली पुलिस इंस्पेक्टर हरी शंकर मिश्रा पहली मंजिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि उनके सीने की हड्डी टूट गयी है। सिर में भी चोटें आयी हैं। शनिवार की सुबह रूम ऑनर की नज़र जैसे ही पड़ी हो हल्ला होने लगा। सूचना रूपौली थाना को दी गयी। तत्काल ही इलाज के लिए उन्हें रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पूर्णिया स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। जहां उनके परिजन भी पहुंचे और स्थिति कि गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए साथ लेकर गए। पुलिस इंस्पेक्टर हरी शंकर मिश्रा मूल रूप से बक्सर जिला के रहने वाले हैं। पत्नी नूतन त्रिपाठी बेगूसराय स्थित जवाहर नवोदय विद्य...