पूर्णिया, जून 29 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महाराजपुर पंचायत भवन में प्रशासन द्वारा आयोजित पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ग्राम सभा के आयोजन में विधायक विजय खेमका शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने दिव्यांग लाभुक राहुल कुमार एवं जीविका दीदी सरिता देवी को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया तथा ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस एवं प्रत्येक माह के प्रथम तथा तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय ग्राम पंचायतों नगरों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भी पढ़ें- Purnia News पंचायत विकास दिवस पर सतत विकास लक्ष्यों पर...