पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News रूपौली, एक संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र की नाथपुर पंचायत में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के झुंड अब लोगों के घरों और बासा पर बंधी बकरियों को निशाना बना रहे हैं जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। पंचायत के मुखिया विजय कुमार ने बताया कि भूसी टोला फुलकिया के समीप कई लोगों के बासा पर बंधी दर्जनों बकरियों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला किया है। उन्होंने बताया कि भूसी टोला निवासी प्रेमलाल मंडल और सुनील मंडल की तीन बकरियों को बीते शुक्रवार सुबह कुत्तों ने गर्दन और पेट सहित शरीर के कई हिस्सों में काट लिया जिससे उनकी मौत हो गई। मुखिया ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व लक्ष्मीनीया गांव में गणेश मंडल और शंभू मंडल के बासा पर बंधी कुल 11 बकरियों पर भी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। गंभीर...