पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर शुक्रवार को नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैयाजी चौधरी के दिशा-निर्देश पर स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवा) पूर्णिया के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय, पूर्णिया के कर्मियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने शपथ ली कि वे किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं, मदिरा एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे तथा ...