Purnia News नदी में स्नान करने गए युवक की डूबकर मौत
पूर्णिया, जून 28 -- Purnia News हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना के सतडोव स्थित सौरा नदी में स्नान करने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के मधुबनी थाना के मौलवी शहनवाज आलम (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने चार- पांच दोस्तों के साथ रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे सौरा नदी में नहाने के लिए गया था। संयोग से किसी को तैरने नहीं आ रहा था। जैसे ही सभी नदी में उतरे कि शहनवाज गहरे में पानी में जाने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, परन्तु देखते- देखते वह गहरे पानी में समा गया। यह भी पढ़ें- जबलपुर के दद्दा घाट पर नहाने गए 3 दोस्तों की नदी में डूबने से मौत, एक साथ बुझे 3 घरों के चिराग मामले की सूचना मरंगा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर मरंगा थाना से पुलिस पहुंची। पुलिस की निगरानी में गोताखोरों ने युवक की खोजबीन शुरू की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.