पूर्णिया, जून 29 -- Purnia News पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। तेरापंथ सभा खुश्कीबाग की ओर से आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री प्रशांत कुमारजी एवं मुनिश्री कुमुद कुमारजी के सान्निध्य में तेरापंथ सभा तथा तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) की विभिन्न शाखाओं का सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में खुश्कीबाग, सिलीगुड़ी, किशनगंज, फारबिसगंज एवं भट्टा बाजार के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन सेवा एवं दायित्व निर्वहन की शपथ ली। सभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमारजी ने कहा कि तेरापंथ सभा और तेरापंथ युवक परिषद धर्मसंघ की महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं। तेयुप युवाओं को धर्म एवं समाज से जोड़ने का सशक्त मंच प्रदान करता है, जिससे उनके व्यक्तित्व, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास को नई दिशा मिलती है। यह भी पढ़ें- Chapra News भारत विकास ...