Purnia News तीन बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News हरदा, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर मरंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि हरदा बस्ती निवासी सूरज कुमार को छापेमारी के दौरान विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। मामले में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.