Purnia News ट्रेन कटकर जान गंवाने वाले युवक की टैटू से हुई पहचान
पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक ट्रेन से कटकर जान गंवाने वाले 19 वर्षीय अज्ञात युवक की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पैकागोला निवासी जयप्रकाश वर्मा के 19 वर्षीय पुत्र देवा कुमार के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। यह हादसा रविवार सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटिया चौक के समीप रेलवे पोल संख्या केजे 19/5 के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और चेहरे से उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.