पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न सड़कों और गली-मोहल्लों में जलजमाव की समस्या से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बस स्टैंड से जीवछपुर जाने वाली सड़क, बाल भारती स्कूल रोड, बस स्टैंड रोड सहित नगर परिषद के कई वार्डों की गलियों में पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। जलजमाव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है, वहीं वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या वर्षों से बनी हुई...