पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलाभवन नाट्य विभाग द्वारा प्रत्येक माह आयोजित होने वाले कलाकारों का मंच कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु की स्मृति में दो भव्य नाटकों में सीता स्वयंवर और नाटक सिंहासन का मंचन हो रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कला भवन स्थित सुधांशु रंगशाला में होगा। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति संध्या 5 बजे से सीता स्वयंवर नाटक की होगी। निर्देशन सुनील सुमन, सह-निर्देशन सुमित निहाल कर रहे हैं। वहीं दूसरी प्रस्तुति संध्या 7 बजे से कला भवन नाट्य विभाग द्वारा जिले के चर्चित साहित्यकार चंद्र किशोर जायसवाल रचित नाटक सिंहासन का मंचन होगा। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कलाकारों का मंच आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य नवोदित कलाकारों, रंगकर्मियों एवं नाट्य-नृत्य संस्थानों को एक सशक्त...