Purnia News कनकई नदी में कटाव से दहशत में मोदी टोला के ग्रामीण
पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News अमौर-बैसा, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी हिस्से से होकर बहने वाली कनकई नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण नदी किनारे बसे गांवों में भीषण कटाव शुरू हो गया है। कटाव की भयावह स्थिति को देखकर ज्ञानडोभ पंचायत के वार्ड संख्या 3 एवं 7 स्थित मोदी टोला के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटाव की जद में आने से दो दर्जन से अधिक परिवारों के घरों पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय ग्रामीण मोईदुर रहमान, अबु दरदा, मोहिब उद्दीन, इरसाद आलम, अंजार आलम, साहिब आलम एवं मुन्ना मुस्ताक ने बताया कि हर साल नदी कटाव से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कई परिवार अपने घरों को तोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से कटाव की समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन, जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.