पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने सेशन 2025-27 के लिए पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स के दूसरे सेमेस्टर में एडमिशन की तारीख 1 से 4 जुलाई तक निर्धारित की है। इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रो अरविंद कुमार वर्मा ने नोटिस जारी कर दी है। जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि एडमिशन की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के ज़रिए की जाएगी। सिर्फ़ वही छात्र दूसरे सेमेस्टर में एडमिशन के लिए योग्य होंगे जिन्होंने पहला सेमेस्टर पास कर लिया है या जिन्हें दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट किया गया है। पीजी दूसरे सेमेस्टर सेशन 2025-27 के लिए एडमिशन फ़ीस Rs.2,060 रुपये निर्धारित है, जिसमें प्रैक्टिकल फ़ीस शामिल नहीं है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया विश्वविद्यालय : आज से न...