पूर्णिया, नवम्बर 29 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर काझा नहर के पास छापेमारी कर 9.32 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान काझा पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी मो. सिराजुल के 28 वर्षीय पुत्र मो. असफाक उर्फ मूली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केनगर थाना कांड संख्या 382/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध 24 सितंबर 2026 को नवगछिया थाना कांड संख्या 267/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं, कांड संख्या 587/26 में आरोपपत्र भी दाखि...