पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिला साइकिलिंग संघ द्वारा आयोजित 9 वीं जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप का रविवार को उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से आए बालक एवं बालिका साइक्लिस्टों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने पूरे अनुशासन, उत्साह एवं खेल भावना के साथ हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय गान के पश्चात मुख्य अतिथि रविशंकर झा वरीय उप समाहर्ता के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथि में डॉ. दिनेश्वर, रहमान, नैना प्रसाद, कंचन, ब्यूटी रू...