Purnia News: 78 साल बाद भी विकास से कोसों दूर कुशाहा आदिवासी टोला
पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। देश को आजाद हुए 78 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन बनमनखी प्रखंड के जीयनगंज पंचायत अंतर्गत छातापुर कुशाहा टोला के कई आदिवासी परिवार आज भी सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। विकास की मुख्यधारा से कटे इस टोला के लोगों का जीवन आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में गुजर रहा है। वार्ड संख्या-2 स्थित इस आदिवासी बस्ती में लगभग 30 से 40 परिवारों के करीब 200 लोग निवास करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आज तक गांव में न तो बिजली पहुंची है और न ही पक्की सड़क का निर्माण हो पाया है। गांव से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए लोगों को करीब आधा किलोमीटर कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जो बरसात के दिनों में और भी कठिन हो जाता है। ग्रामीण अमीन किस्कू ने बताया कि बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र और प्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.