Purnia News: 70 पौधे लगाकर दिया हरियाली और स्वच्छता का संदेश
पूर्णिया, अगस्त 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ 'ग्रीन पूर्णिया' संस्था ने इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों और खेल प्रेमियों ने मिलकर स्टेडियम परिसर में अशोका प्रजातियों के 70 पौधे लगाए। ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में एकलव्य संस्था के एथलेटिक खिलाड़ियों और उनके कोच का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ गड्ढे खोदने से लेकर पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने तक में बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि 'ग्रीन पूर्णिया' संस्था पिछले 3 वर्षों से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और शैक्षणिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.