Purnia News: 60 वर्षों से घर बनाकर रहने का दावा, जांच के बाद भी नहीं मिला पर्चा
पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के सोठा पंचायत अंतर्गत रतवेली गांव के वार्ड नंबर एक में रहने वाले करीब 30 भूमिहीन महादलित परिवारों ने बासगीत पर्चा बनवाने की मांग जिला पदाधिकारी से की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे करीब 60 वर्षों से जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें बासगीत पर्चा उपलब्ध नहीं कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने को लेकर वे कई वर्षों से प्रयास कर रहे हैं। डॉक्टर अंबेडकर विकास मिशन के माध्यम से भूमिहीन परिवारों की सूची तैयार कर जिला कल्याण पदाधिकारी पूर्णिया को उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद सूची जिला पदाधिकारी को भी भेजी गई। ग्रामीणों का कहना है कि मामले में अंचल जलालगढ़ के कर्मचारी और अमीन ने स्थल जांच भी की थी। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.