Purnia News: 55 बिजली पोल से सिंचाई तार की चोरी, किसानों के सामने पटवन का संकट
पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-12 स्थित मिल्की टोला में किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए लगाए गए बिजली तार की चोरी कर ली गई। अज्ञात चोरों ने करीब 55 बिजली पोल से तार काट लिया। घटना के बाद गोकुलपुर गांव सहित आसपास के इलाके में सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इससे किसानों को समय पर खेतों की पटवन करने में परेशानी हो रही है और खेती पर इसका प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता के अनुसार, घटना बीते तीन दिनों में किसी देर रात की बताई जा रही है। चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए बिजली के पोल पर चढ़कर तार काट लिया और उसे लेकर फरार हो गए। सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ग्रामीणों को तार चोरी होने की जानकारी मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.