पूर्णिया, सितम्बर 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस स्नातक सत्र 2025-29 के सेमेस्टर टू के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन कोर्स सिलेक्शन सह सेमेस्टर पंजीयन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। 1 से 5 सितंबर तक निःशुल्क पंजीयन बीए, बीएससी और बीकॉम सत्र 2025-29 के छात्र छात्राएं करा सकते हैं। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के निर्देश पर सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित अवधि में कोर्स सिलेक्शन सह सेमेस्टर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा निर्देशित किया गया है। यह भी पढ़ें- आज से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में नामांकन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...