पूर्णिया, अगस्त 5 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड की चक पंचायत अंतर्गत कचनहर वार्ड संख्या 10 में आयोजित 48 घंटे के शिव धुन कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया है। वैदिक भजनों और हरे भोला, हरे शिव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। कीर्तन सुनने के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में पांच कीर्तन मंडलियां अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। वहीं नेपाल से आई महिला कीर्तन मंडली विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उनकी भक्ति गीतों की प्रस्तुति को सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल बनाया गया है, जिसे रंग-बिरंगे बल्बों और झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम ...