Purnia News: 48 घंटे के शिव धुन कीर्तन का हुआ समापन
पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। चक पंचायत अंतर्गत काली मंदिर चक परिसर में कांवरिया संघ चक की ओर से आयोजित 48 घंटे के शिव धुन कीर्तन का भक्तिमय माहौल में समापन हुआ। कीर्तन में पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें स्थानीय समाज, पोखरिया समाज, कटेली समाज तथा दो रायगंज, बंगाल की टीम शामिल रही। 48 घंटे तक लगातार 'हरे भोला, हरे शिव' की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कीर्तन मंडलियों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष सहनी, रंजीत सहनी, संजीव सहनी, कपिल देव पासवान सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा। कीर्तन के समापन के बाद कांवरिया संघ के सदस्य बाबा धाम में जलाभिषेक के लिए जल लेकर रवाना होंगे। ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.