Purnia News: 40 सेविकाओं के बयान दर्ज, तीन घंटे चली जांच
पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने केनगर बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सेविका संघ की अध्यक्ष पुष्पा देवी द्वारा पूर्व में दिए गए आवेदनों में लगाए गए आरोपों की गहन जांच की। डीआरडीए निदेशक अमरेंद्र सिन्हा और डीपीओ आईसीडीएस पूर्वी कुमारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने करीब तीन घंटे तक कार्यालय में जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान अधिकारियों ने आरोपों की वास्तविकता जानने के लिए करीब 40 सेविकाओं के लिखित बयान दर्ज किए। साथ ही प्रत्येक सेविका से संबंधित मामले में आवेदन भी लिया गया। प्रशासनिक टीम ने कार्यालय में उपलब्ध आवश्यक दस्तावेजों और अभिलेखों की भी बारीकी से जांच की। यह भी पढ़ें- Dumka News: फर्जी प्रमाण पत्र पर बनी आंगनबाड़ी सेविका, चयन रद्द के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.