पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: शहर में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बनी रही। शनिवार रात हुई 9 मिलीमीटर बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद थी, लेकिन रविवार को दिन चढ़ते ही तेज धूप निकलने से उमस और बढ़ गई। दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण सड़क पर आवाजाही करने वाले लोग परेशान रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग सड़क किनारे पेड़ों की छांव में कुछ देर रुकते नजर आए। हालांकि उमस भरी गर्मी के बावजूद शहर में लोगों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में बारिश होने के बावजूद दिन में तापमान बढ़ने और हवा में नमी...