Purnia News: 34 प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र
पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। एसबीआई आरसेटी पूर्णिया पूर्व में आयोजित बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक अमर कुमार ने 34 प्रशिक्षुओं के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर निदेशक अमर कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन अपनाकर ग्रामीण क्षेत्र के युवा कम पूंजी में अपना स्वरोजगार शुरू कर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद भी आरसेटी की ओर से प्रशिक्षुओं को अपना व्यवसाय शुरू करने और उसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.