Purnia News: 300 नामांकित छात्रों में महज 12 मिले उपस्थित
पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड के उच्च विद्यालय देवोत्तर में गुरुवार को औचक निरीक्षण के दौरान 300 नामांकित छात्र-छात्राओं में महज 12 उपस्थित मिले। छात्रों की कम उपस्थिति और अभिभावक-शिक्षक बैठक की पंजी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने प्रधानाध्यापक अरुण कुमार भारती का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीर सुमन ने संयुक्त रूप से विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यालय के विभिन्न वर्ग कक्षों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कहीं एक तो कहीं दो छात्र ही उपस्थित मिले। पूरे विद्यालय में 300 नामांकित छात्रों के विरुद्ध मात्र 12 छात्र उपस्थित पाए गए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: पदाधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.