पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बनमनखी बीआरसी में प्रखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रखंड के 30 संकुलों से विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीर कुमार सुमन की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का विषय प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों एवं विकसित भारत के संकल्प की थीम पर आधारित रहा। विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता एवं विचारों को प्रस्तुत किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक स्तर से एक-एक प्रतिभागी का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: विकसित भारत की संकल्पना पर बच्च...