पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच 30 वर्ष की आयु के बाद हृदय स्वास्थ्य को लेकर नियमित जांच की जरूरत पर स्वास्थ्य विभाग जोर दे रहा है। जिले के सभी प्रखंड अस्पतालों में लोगों के हृदय की जांच के लिए ईसीजी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अगस्त 2025 से सितंबर 2026 तक जिले में 35 हजार 213 लोगों की ईसीजी जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान हृदय संबंधी परेशानी पाए जाने वाले मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है。 यह भी पढ़ें- अब पीएचसी में भी मिलेगी मुफ्त ईसीजी जांच की सुविधाचेतावनी लक्षणों को न करें नजरअंदाज: जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि 30 वर्ष की आयु के बाद व्यस्त जीवनशैली क...