पूर्णिया, अगस्त 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार सुबह से ही तपतपाती धूप निकलने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को कुछ राहत मिली। बादल छाने के साथ हवा भी चली। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। इसके बावजूद उमस भरी गर्मी बरकरार रही। रात में भी उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी से पंखा का हवा भी गर्म साबित होने लगा था। बिजली की लुका-छिपी से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। आखिरी सोमवारी को व्रत करने वाले लोगों को गर्मी में परेशानी हुई। खासकर महिला श्रद्धालु चिलचिलाती धूप के बीच मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जाती दिखी। इस दौरान लोगों ने सड़क किनारे पेड़ की छांव में गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राक...