Purnia News: 250 वर्ष पुराना माता स्थान मंदिर, जहां स्वप्न में मां ने दिया था पूजा का आदेश
पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के बनभाग चुनापुर पंचायत अंतर्गत आदमपुर गांव स्थित करीब 250 वर्ष पुराना माता स्थान मंदिर लोक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां स्थापित मां दुर्गा की शिला प्रतिमा को लेकर कई पीढ़ियों से चली आ रही मान्यताएं आज भी श्रद्धालुओं के बीच आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। नवरात्र और दुर्गापूजा के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। खास बात यह है कि यहां पूजा की परंपरा सामान्य मंदिरों से कुछ अलग है। वैदिक मंत्रोच्चारण के बजाय ध्यान साधना के माध्यम से माता की आराधना की जाती है। मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद परिहार के अनुसार, करीब 250 वर्ष पहले उनके पूर्वज प्रेम परिहार वर्तमान मंदिर के पीछे से होकर बहने वाली कोसी की छाड़न नदी में मछली पकड़ने गए थे। उन्होंने नदी में ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.