Purnia News: 25 लीटर देसी शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के एकंबा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब बरामद की थी। इस दौरान रंजीत कुमार राम, शमशाद आलम, गौरव कुमार एवं अनमोल पासवान को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.